बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, ‘BJP की…’


बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने जीत हासिल की. इस पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट ही हार गई. बांकीपुर से प्रशांत किशोर जी बड़े मार्जिन से जीत गए. उनको बहुत-बहुत बधाई. बीजेपी की जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है. चंदा चोरी, पेपर लीक, E20, मोदी सरकार के प्रति लोगों में गहरा असंतोष है. अहंकार टूटता जा रहा है. देश की जनता ने बदलाव का संकेत दे दिया है.

PK को बड़ी जीत की बधाई- संजय सिंह

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर निशाना साधते हुए कहा, “अध्यक्ष जी आप तो Gen-Z को वायरस, टुकड़े टुकड़े गैंग बोलकर, सबक़ सिखाने की बात कर रहे थे. नौजवानों ने तो बांकीपुर में आपके वोट पर ही बांका (गड़ासा) चला दिया. मोदी जी अब समझ जाइए लाठीतंत्र से लोकतंत्र नहीं चलता. BJP वो सीट हार गई, जहां 35 साल से नहीं हारी. PK को बड़ी जीत की बधाई.”

जनता का संदेश साफ़ है- सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, “बिहार में भाजपा अपने ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट नहीं बचा पाई. जनता का संदेश साफ़ है – GenZ पर लाठीचार्ज, पेपर चोरी, चंदा चोरी, घमंड और तानाशाही की सरकार ज्यादा लंबा नहीं चलेगी. BJP अध्यक्ष की सीट पर शानदार जीत के लिए प्रशांत किशोर जी को बहुत बहुत बधाई.”

नितिन नवीन इस सीट से पांच बार रहे विधायक

बता दें कि बांकीपुर सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता था. बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए. अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उन्होंने इस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और ये सीट खाली हो गई. अब बीजेपी के गढ़ में प्रशांत किशोर की इस जीत के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. 

बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण



Source link

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*