महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन और सांस्कृतिक कार्य विभाग ने 29 जुलाई को महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2025 के विनर्स का ऐलान कर दिया है. इस साल एक्टर-डायरेक्टर प्रसाद ओक, दिग्गज संगीतकार पंडित हृदयनाथ मंगेशकर, मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को खास सम्मान से नवाजा जाएगा.
खुशी के झूमे प्रसाद ओक
प्रसाद ओक को मराठी सिनेमा में उनके योगदान के लिए छत्रपति वी. शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. प्रसाद ओक ने इस सम्मान पर खुशी जाहिर करते हुए महाराष्ट्र सरकार और जूरी सदस्यों का धन्यवाद किया. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, प्रसाद ओक ने कहा, ‘मैं इस सम्मान के लिए महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मामलों के विभाग की जूरी के सदस्यों का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. मैं वी. शांताराम जी के काम को देखते हुए और भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान से सीखते हुए बड़ा हुआ हूं. उनके नाम पर पुरस्कार मिलना मेरे लिए सचमुच बहुत गर्व और खुशी का पल है.’
ये भी पढ़ें:-ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ ‘रामायण’ का भव्य ट्रेलर, ‘राम’ के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, ‘रावण’ बन छाए यश
प्रसाद ओक ने जताया आभार
उन्होंने आगे कहा, टमैं उन सभी डायरेक्टरों, प्रोड्यूसरों और सहयोगियों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे एक कलाकार के तौर पर आगे बढ़ने के मौके दिए. मैं दर्शकों का भी तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिनके प्यार और हौसला-अफजाई ने मेरी यात्रा को आगे बढ़ाया है. मैं ये सम्मान अपने परिवार को समर्पित करता हूं, जो मेरे जीवन के हर कदम पर मेरे साथ खड़े रहे. ये सम्मान मुझे उसी जोश और ईमानदारी के साथ काम करते रहने के लिए प्रेरित करता है.’
रानी मुखर्जी और सलीम खान को मिलेगा ये अवॉर्ड
वहीं, पंडित हृदयनाथ मंगेशकर को छत्रपति वी. शांताराम जीवन गौरव पुरस्कार दिया जाएगा. इसके अलावा मशहूर लेखक सलीम खान को राज कपूर जीवन गौरव पुरस्कार मिलेगा. इसके अलावा एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
पिछले साल इन सेलेब्स को मिले अवॉर्ड
बता दें कि पिछले साल एक्टर-डायरेक्टर महेश मांजरेकर को छत्रपति वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला था. वहीं, एक्ट्रेस मुक्ता बर्वे को विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा एक्टर अनुपम खेर को ‘लेट राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया, जबकि एक्ट्रेस काजोल को ‘लेट राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड’ दिया गया.
ये भी पढ़ें:-Box Office: बुधवार को ‘जना नायकन’ की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- ‘द ओडिसी’ से ‘धमाल 4’ का हाल
Leave a Reply