क्या बढ़ेगी ESIC की मंथली सैलरी लिमिट? सरकार ने संसद में दे दी पूरी जानकारी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ट्रेड यूनियनें 25-30 हजार रुपये तक सीमा बढ़ाने की मांग करतीं.

ESIC Limit Hike News: एम्प्लॉइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) स्कीम के तहत इलाज की सुविधा पाने वाले और आर्थिक सुरक्षा पाने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है. दरअसल, सरकार ने इस स्कीम को लेकर सदन में एक बड़ी जानकारी दी है. सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे कयासों और ट्रेड यूनियनों की मांगों पर जवाब देते हुए श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने संसद ने यह स्पष्ट कर दिया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) योजना के लिए 21000 रुपये की मौजूदा वेतन सीमा को बढ़ाने की सरकार की फिलहाल कोई योजना नहीं है.

सांसद एन.के. प्रेमचंद्रन ने सदन में पूछा था कि क्या सरकार की योजना ESIC स्कीम के दायरे को और सेक्टरों तक बढ़ाने की है और क्या सरकार मौसमी कर्मचारियों (जैसे काजू उद्योग के कर्मचारी) के लिए सुपर स्पेशियलिटी इलाज से जुड़ी अटेंडेंस और दूसरी पाबंदियों में ढील देने को लेकर कुछ सोच रही है? 

पिछला संसोधन कब हुआ था?

ESIC के तहत वेतन सीमा में अंतिम संसोधन साल 2017 में किया गया था, तब इसे 15000 रुपये से बढ़ाकर 21000 रुपये प्रति माह कर दिया गया था. दिव्यांग व्यक्तियों के लिए यह सीमा 25000 रुपये प्रति माह है. सरकार की तरफ से बताया गया कि जब तक कोई अधिसूचना जारी नहीं होती है, तब तक वेतन सीमा इतनी ही बनी रहेगी. साथ ही हर महीने कर्मचारी और नियोक्ता दोनों अपनी तरफ जो योगदान देते हैं उसकी भी सीमा उतनी ही बनी रहेगी. इसमें नियोक्ता का हिस्सा 3.25% है और कर्मचारी का योगदान वेतन का 0.75% (सैलरी से कटता है) है. 

ट्रेड यूनियनों की क्या है मांग?

बढ़ती महंगाई और प्राइवेट में इलाज पर बढ़ते खर्च को देखते हुए विभिन्न श्रमिक संगठन और उद्योग निकाय लगातार इस सीमा को 25000 रुपये से बढ़ाकर 30000 रुपये करने की कर रहे हैं. उनका तर्क है कि सैलरी बढ़ने के साथ कई कर्मचारी इस सीमा से बाहर हो जाते हैं और उनके पास से सस्ते में इलाज कराने की सुविधा छिन जाती है. 

ESIC के तहत मिलने वाली सुविधाएं

बता दें कि ईएसआई का लाभ उन कर्मचारियों को दिया जाता है, जिनकी मासिक आय 21 हजार रुपये या इससे कम है. जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए यह लिमिट 25000 रुपये महीना है. हालांकि, उनके कवरेज के लिए कोई मैक्सिमम वेज लिमिट नहीं है.

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) योजना के तहत कर्मचारी और उनके आश्रितों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं जैसे कि उनके लिए ESIC अस्पतालों में इलाज, दवाएं, ओपीडी मुफ्त होती है. टेस्ट और सर्जरी पर कोई पैसा नहीं लगता है. दवाओं के लिए भी कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं है. अगर बीमारी गंभीर है, तो उस स्थिति में ESIC से मान्यता प्राप्त बड़े प्राइवेट अस्पतालों में भी कैशलेस इजाल की सुविधा मिल जाती है. 

ये भी पढ़ें:

TDS कट चुका है पर नहीं भरा ITR, जान लें नियम नहीं तो कर बैठेंगे अपना नुकसान



Source link

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*