New Noida Project: अगर आपका गांव न्यू नोएडा प्रोजेक्ट के दायरे में आता है तो आपके लिए बड़ी खबर है. नोएडा अथॉरिटी अगले 7 से 10 दिनों में न्यू नोएडा के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रोसेस शुरू करने जा रही है. शुरुआत में 37 गांवों का सर्वे किया जाएगा. जमीन का रिकॉर्ड देखने वाले चार सरकारी अफ़सरों की टीम बनाई गई है, जिसे जल्द ही पांच किया जाएगा. इसी के साथ न्यू नोएडा बसाने की प्रोजेक्ट का जमीनी काम भी शुरू हो जाएगा.
शुरुआत मे इन 37 गांवों की होगी जमीन अधिग्रहित न्यू नोएडा का कुल एरिया करीब 209 वर्ग किलोमीटर का होगा, जहां नई सिटी बसाई जाएगी. इसमें कुल 84 गांव शामिल हैं, जिनमें 63 गांव बुलंदशहर और 21 गांव गौतमबुद्ध नगर के हैं.शुरुआत में जिन 37 गांवों की जमीन ली जाएगी, उनमें जोखाबाद, सनवली, बिरोंडी फौलादपुर, बिरोंडी ताजपुर, कैथारा, किशनपुर, मुरादाबाद और नवादा जैसे गांव शामिल हैं.
कितना रुपए वर्गमीटर मिलेगा मुआवजा?
किसानों के लिए अच्छी खबर ये है कि जमीन का मुआवजा 4,300 रुपये प्रति वर्गमीटर मिलेगा. ये वही रेट है, जो जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान दिया गया था. नोएडा अथॉरिटी ने किसानों को उसी रेट पर मुआवजा देने का फैसला किया है.
RBI: बैंक नहीं सुन रहा शिकायत तो कहां जाएं? RBI ने खुद बताया क्या करें और क्या नहीं
जमीन अधिग्रहण का पूरा प्रोसेस जानिए
अधिग्रहण की शुरुआत में सरकारी अफसर हर जमीन का खसरा नंबर, मालिकाना रिकॉर्ड और दूसरे जरूरी डॉक्युमेंट्स देखेंगे.इसके बाद मौके पर जाकर जमीन की नापी होगी. अफसर ये भी देखेंगे कि जमीन पर फसल, मकान, सड़क या कोई दूसरा कुछ बना तो नहीं है. इसके बाद किसानों से बातचीत कर उनकी रजामंदी से जमीन लेने की प्रोसेस आगे किया जाएगा.
जरूरी फैसिलिटीज भी की जाएंगी डेवलप
जमीन मिलने के बाद सबसे पहले सड़क, सीवर, ड्रेनेज, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सर्विस तैयार की जाएंगी. इसके बाद कारखाने और लॉजिस्टिक्स कंपनियों को प्लॉट अलॉट किए जाएंगे. मास्टर प्लान के मुताबिक करीब 40% जमीन कारखाने, 13% रहने की जगह और 18% ग्रीन एरिया रखा गया है. इसके अलावा स्कूल, हॉस्पिटल, पार्क जैसी सभी ज़रूरी फैसिलिटीज़ भी डेवलप की जाएंगी. यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला एक लिंक एक्सप्रेसवे भी बनने वाला है, जिससे न्यू नोएडा की कनेक्टिविटी और अच्छी हो जाएगी.
Google Pay और SBI के इस क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा 18000 का फायदा, जानें फीचर्स
Leave a Reply