अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा


राजस्थान में केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट के आधार पर अलवर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. MIA थाना क्षेत्र स्थित भजीट से एक युवक को हिरासत में लिया गया है. पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में इस युवक को दबोचा गया है. लोकल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रही हैं. 

पैसों की लालच में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की जानकारी मिली है. भजीट के पास ही ईटाराणा सैन्य क्षेत्र स्थित है. यह इलाका बेहद ही संवेदनशील माना जाता है.

पिछले साल भी अलवर से एक जासूस हुआ था गिरफ्तार

पिछले साल अक्टूबर में भी इसी तरह का मामला सामने आया था. राजस्थान खुफिया विभाग ने पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में अलवर से एक शख्स को गिरफ्तार किया था. राजस्थान की सीआईडी ने 10 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया था. आरोपी की पहचान अलवर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र के निवासी मंगत सिंह के रूप में हुई थी. उसके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संचालकों से संपर्क में था जासूस

एनसीआर का हिस्सा होने की वजह से अलवर एक बहुत ही संवेदनशील और रणनीतिक स्थान माना जाता है. अलवर छावनी क्षेत्र में निगरानी के दौरान अधिकारियों को मंगत सिंह की गतिविधि संदिग्ध लगी. जांच में पता चला था कि पिछले दो साल से मंगत सिंह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संचालकों से संपर्क में था.

ईशा शर्मा नाम की महिला ने हनीट्रैप में फंसाया था

जानकारी में ये बात भी सामने आई थी कि मंगत सिंह को ईशा शर्मा नाम की एक महिला ने हनीट्रैप में फंसाया था, जिसने सहयोग के बदले उसे पैसे देने का प्रस्ताव दिया था. उस पर अलवर के छावनी क्षेत्र और देश के अन्य रणनीतिक स्थलों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर करने का आरोप लगा.

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी



Source link

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*