कब रिलीज होगा रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ का ट्रेलर? प्रोड्यूसर ने दिया अपडेट


 रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताई जा रही है. इस एपिक ड्रामा को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंड हैं. इस सबके बीच फैंस ये जानने के लिए भी बेकरार है कि ‘रामायण पार्ट 1’ का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा. दरअसल ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाना था लेकिन किन्हीं वजहों से इसे पोस्टपोन्ड कर दिया था. हालांकि अभी तक ट्रेलर रिलीज की ऑफिशियल डेट अनआउंस नहीं हुई है लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने इस बारे में बड़ा अपडेट जरूर दे दिया है

रामायण पार्ट 1′ के ट्रेलर पर प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा अपडेट
बता दें कि सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में एक पैनल के दौरान, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने ‘वैरायटी इंडिया’ के हवाले से फिल्म के ट्रेलर की वर्ल्डवाइड रिलीज़ के बारे में बात करते हुए कहा, “हमने पैनल से ठीक पहले घोषणा की थी कि सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट दुनिया भर में ‘रामायण’ को डिस्ट्रीब्यूट करेगा. इसका मतलब यह भी है कि ट्रेलर भी जल्द ही आने वाला है. हमने पैनल में ट्रेलर दिखाया था, और हम इसे बहुत जल्द लॉन्च करने जा रहे हैं. जुड़े रहें,  यह किसी भी दिन आ सकता है. “

हालांकि ‘रामायण’ के ट्रेलर की ऑनलाइन रिलीज 24 जुलाई से टाल दी गई थी, लेकिन सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में लगभग 4 हजार 800 लोगों को इसकी खास फुटेज दिखाई गई थी.

ये भी पढ़ें:-‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई

‘रामायण’ के बारे में
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं यश रावण की भूमिका में नज़र आएंगे. साथ ही, साई पल्लवी फिल्म में माता सीता के रूप में दिखाई देंगी. वहीं सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे. दूसरी ओर, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह मंदोदरी और शूर्पणखा के किरदार में दिखेंगी जबकि अरुण गोविल राजा दशरथ के रोल में दिखेंगे. वहीं  कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं.

बता दें कि ‘रामायण: पार्ट 1’ इस दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:-सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल





Source link

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*