112 साल में पहली बार, भारत-ब्राजील का ऐतिहासिक मैच; तारीख और वेन्यू पर मुहर


भारतीय फुटबॉल में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है. फुटबॉल के इतिहास में पहली बार ब्राजील की टीम भारत की धरती पर कोई मैच खेलने आएगी. ब्राजील 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम है और वह 3 अक्टूबर को कोलकाता के ऐतिहासिक साल्ट लेक स्टेडियम में टीम इंडिया के साथ दोस्ताना मैच खेलेगी.

पिछले काफी समय से अटकलें थीं कि ब्राजील की टीम भारत आ सकती है, लेकिन अब ब्राजील फुटबॉल कॉनफेडरेशन (CBF) ने पुष्टि करके बताया है कि उसकी टीम भारत दौरे पर कोलकाता में खेलेगी. बताया जा रहा है कि CBF और भारतीय स्टेकहोल्डर्स के बीच बातचीत फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान शुरू हुई थी.

ब्राजील की भारत दौरे पर आने में दिलचस्पी तब और बढ़ गई, जब वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ब्राजील टीम को भारत से खूब सारा सपोर्ट मिला और फैंस के कई सारे वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुए. हालांकि ब्राजील टीम के साथ नेमार नहीं होंगे, जिन्होंने वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया था.

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने भी इस ऐतिहासिक मुकाबले की पुष्टि कर दी है. AIFF ने स्टेटमेंट जारी कर बताया – इतिहास में एक नई तारीख जुड़ने जा रही है. 3 अक्टूबर को साल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील का इंटरनेशनल फुटबॉल दोस्ताना मैच आयोजित होगा. 

बता दें कि ब्राजील टीम ने फुटबॉल जगत में पहला कदम साल 1914 में रखा था. उसके बाद 112 साल बीत चुके हैं, लेकिन ब्राजील टीम ने कभी भारत की धरती पर कोई मैच नहीं खेला है.

यह भी पढ़ें:

सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब

अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!





Source link

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*