नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर हो रहे बवाल के बीच समाजवादी पार्टी ने संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर हंगामा शुरू कर दिया है. बुधवार को सपा नेताओं ने संसद परिसर में चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया जिस पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज की प्रतिक्रिया आई हैं.
महंत दिनेंद्र दास ने अयोध्या ‘राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी’ के मामले को लेकर संसद में समाजवादी पार्टी के विरोध जताने पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि हम ये देख रहे हैं कि राम मंदिर में सारी व्यवस्थाएं ठीक से चल रही है. इस मामले में जो काम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया वो कोई और कोई कर ही नहीं पाएगा.’
समाजवादी पार्टी पर उठाए सवाल
महंत दिनेंद्र दास ने विपक्ष के रवैया पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष के लोग तो सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचेंगे. लेकिन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समाज से मतलब है. उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर सबकी सेवा की है. उन्हें समाज से मतलब है, विकास हो रहा है.
सपा सांसदों ने किया हंगामा
बता दें कि बुधवार को संसद परिसर में समाजवादी पार्टी के सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव, मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव समेत तमाम सपा सांसद मौजूद रहे. उन्होंने हाथों में ‘चढ़ावा चोर गद्दी छोड़’ की तख्तियां लेकर जमकर विरोध नारेबाजी की.
सपा नेताओं ने राम मंदिर चंदे से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं की जाँच किए जाने की मांग की और आरोप लगाया कि बीजेपी के लोगों ने चंदा चुराया है. उन्होंने कहा कि जब चंदा चुरा लिया गया है तो 2027 में बीजेपी की विदाई भी हो जाएगी. छात्र आंदोलन मुद्दे के बाद सपा ने अब राम मंदिर मुद्दे को हवा देना शुरू कर दिया है.
संसद में राहुल गांधी के बचाव में क्यों आए अखिलेश यादव? खुद बताई वजह
Leave a Reply