‘रामायण’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, 14 घंटे में मिले 17 मिलियन से ज्यादा व्यूज


नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. दो पार्ट में बनने वाली इस पौराणिक और भव्य फिल्म का दुनियाभर के दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं आज फिल्म का शानदार ट्रेलर ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया गया, जिसने आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया. साथ ही इसके व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे है, जिससे इसकी खासियत झलक रही है.

ट्रेलर ने तोड़े रिकॉर्ड 

ट्रेलर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर आग लगा दी है और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस ट्रेलर को रिलीज हुए 15 घंटे हो गए है और इसने इतने कम समय में करीब 17 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए है. ट्रेलर को लेकर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट, बजट और शानदार टीम इसे और भी खास बना रही है.

शानदार अंदाज में दिखे कलाकार 

ट्रेलर की शुरुआत रावण से होती है, जिसका किरदार यश निभा रहे है. यश के डायलॉग और घमंड से भरी आवाज दर्शकों को पसंद आ रही है. वहीं राम के किरदार में रणबीर कपूर भी बेहद प्रभावशाली अंदाज में है. साथ ही माता सीता बनीं साई पल्लवी की खूबसूरती और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे का अपने भाई के लिए सम्मान, इस कहानी की भावना को और मजबूत करता है. शानदार वीएफएक्स, विजुअल्स, परफॉर्मेंस और बैकग्राउंड म्यूजिक ने हर सीन को शानदार बना दिया है. 

ये भी पढ़ें: ‘मोदी जी के पैर धोकर पानी पीना चाहता हूं’, सुदेश बैरी ने पीएम को कहा भगवान विष्णु का अवतार

फिल्म की टीम 

बता दें कि फिल्म को नितेश तिवारी ने निर्देशित और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार अकादमी अवॉर्ड जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो DNEG ने यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. श्रीधर राघवन, हांस जिमर और ए. आर. रहमान जैसे शानदार सिंगर्स ने इसका म्यूजिक तैयार किया है. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 को रिलीज होगा, जिसके लिए फैंस बहुत एक्साइटेड है.

ये भी पढ़ें: OTT Releases: इस वीक नहीं होंगे बोर, एक्शन से रोमांस-थ्रिलर समेत जियो हॉटस्टार पर देखें साउथ-बॉलीवुड की 7 नई फिल्में



Source link

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*