2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी


क्रिकेट टीमों और उनके फैंस के लिए साल 2027 बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. अगले साल वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप होना है, लेकिन उससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला 9 जून-13 जून तक लंदन स्थित ओवल मैदान पर खेला जाएगा.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल का मौजूदा हाल जानें तो टीम इंडिया अभी 48.15 पीसीटी (पॉइंट्स परसेंट) के साथ पांचवें पायदान पर है. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम उससे बहुत आगे हैं. यहां जान लीजिए साल 2026 में भारतीय टीम को कितने टेस्ट मैच और खेलने हैं और उनका फाइनल के समीकरण पर क्या असर पड़ेगा.

2026 में कितने मैच बाकी?

भारतीय टीम को साल 2026 खत्म होने से पहले 4 टेस्ट मैच और खेलने हैं. पहले टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां उसे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. उसके बाद अक्टूबर-नवंबर के समय भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच नवंबर महीने में 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के समीकरण को देखते हुए भारतीय टीम को इन 4 मैचों में ज्यादा से ज्यादा जीत दर्ज करनी होंगी. दरअसल WTC 2025-27 चक्र में टीम इंडिया के 9 टेस्ट मैच बचे हुए हैं, जिनमें उसे कम से कम 7 मुकाबले जीतने बहुत जरूरी हैं.

चारों मैच जीते तो मिलेगा फायदा

भारतीय टीम का पॉइंट्स परसेंट अभी सिर्फ 48.15 का है. अगर इस साल टीम इंडिया श्रीलंका और न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप कर देती है, तो भारतीय टीम का पॉइंट्स परसेंट 64.01 पर पहुंच जाएगा, जो फाइनल की रेस में भारत को बहुत अच्छी स्थिति में लाकर खड़ा कर देगा. बताते चलें कि WTC 2025-27 चक्र में टीम इंडिया की आखिरी सीरीज ऑस्ट्रेलिया के साथ होगी, जो अगले साल जनवरी-फरवरी के समय में खेली जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Neeraj Chopra Final: कितने बजे शुरू होगा नीरज चोपड़ा का फाइनल मैच? कब और कहां देखें लाइव

स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम



Source link

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*