जुलाई में भरी सरकार की तिजोरी, पहली बार 2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन


GST Collection July 2026: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जुलाई महीने से अच्छी खबर सामने आ रही है. पिछले महीने यानी जुलाई 2026 में देश का जीएसटी कलेक्शन 15.4 फीसदी बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले टैक्स कलेक्शन में यह मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है. जीएसटी में ये बढ़ोतरी घरेलू आर्थिक गतिविधियों में मजबूती और आयात से जुड़े टैक्स कलेक्शन में तेजी को दिखाती है.

जुलाई में GST से कितनी हुई कमाई?

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2026 में सरकार को जीएसटी से 2.11 लाख करोड़ से अधिक का जीएसीटी कलेक्शन हुआ है. खुशी की बात ये है कि ये आंकड़ा पिछले साल जुलाई के मुकाबले 15.4 फीसदी ज्यादा है. जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी को देश में बढ़ती खपत, कारोबार में सुधार और टैक्स अनुपालन बेहतर होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर महंगा क्यों मिलता है?

किसने दिया सहारा?
इस बार जीएसटी कलेक्शन बढ़ने में घरेलू लेनदेन के साथ-साथ आयात से मिलने वाले टैक्स का भी योगदान रहा. रिपोर्ट के अनुसार, आयात से जुड़े GST राजस्व में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसने कुल कलेक्शन को मजबूत किया. 

पिछले महीने क्या था हाल?
इससे पहले जून 2026 में भी जीएसटी कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. जून में सकल जीएसटी कलेक्शन करीब 1.94 लाख करोड़ रहा था, जो पिछले साल की तुलना में 13.9 फीसदी ज्यादा था. 

हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, ATF के दाम 5 रुपये प्रति लीटर बढ़े

क्यों जरूरी है जीएसटी कलेक्शन?
जीएसटी कलेक्शन को देश की आर्थिक गतिविधियों का एक अहम संकेतक माना जाता है. जब जीएसटी कलेक्शन बढ़ता है तो इसका मतलब होता है कि बाजार में खरीदारी, उत्पादन और सेवाओं से जुड़ी गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं. लगातार बेहतर जीएसटी कलेक्शन से सरकार को बुनियादी ढांचे, सामाजिक योजनाओं और विकास कार्यों पर खर्च करने में मदद मिलती है.



Source link

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*