सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना


सीकर जिले के धोद थाना क्षेत्र के सरवड़ी गांव में गर्भवती महिला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. करीब 7 महीने की गर्भवती प्रियंका (25) की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव में गुस्सा फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण धोद थाने के बाहर धरने पर बैठ गए.

जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई को प्रियंका अपने पिता प्रहलाद सिंह के घर पर मौजूद थी. इसी दौरान मुख्य आरोपी सुरेश कुमार घर में घुस गया और चाकू से हमला कर उसका गला काट दिया. घटना के समय प्रियंका के पिता करीब दस मिनट के लिए सामान लेने दुकान गए थे.

जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वापस लौटने पर उन्होंने बेटी को लहूलुहान हालत में देखा और तुरंत उसे सीकर के एसके अस्पताल पहुंचाया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें बनाई और लगातार तलाश के बाद मुख्य आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है. आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है.

प्रियंका की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. लोगों ने धोद थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की मांग है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, आरोपी को फांसी की सजा मिले, उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए.

जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े

फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं. अधिकारियों का कहना है कि कानून के मुताबिक निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.



Source link

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*