Watch: भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल


भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है. पिछले साल से यह सिलसिला चला आ रहा है जब बड़े टूर्नामेंट में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया है. अब भारत की महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रीग्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हैंडशेक करती दिख रही हैं. सिर्फ हैंडशेक ही नहीं, दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया.

यह मामला इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड लीग का है. टूर्नामेंट का 13वां मैच साउथर्न ब्रेव और बर्मिंघम फीनिक्स के बीच खेला गया. रोड्रीग्स साउथर्न ब्रेव और फातिमा सना फीनिक्स टीम के लिए खेल रही हैं. गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में साउथर्न ब्रेव ने 24 रनों से जीत दर्ज की थी.

मैच खत्म होने के बाद जेमिमा रोड्रीग्स और फातिमा सना ने पहले हाथ मिलाया और फिर एक-दूसरे को गले लगाया. इस घटना को सोशल मीडिया पर मिलिजुली प्रतिक्रिया मिल रही है. काफी लोगों का कहना है कि पॉलिटिक्स को खेलों से दूर ही रखा जाना चाहिए. उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

भारतीय सेना द्वारा 2025 में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी अपनाई हुई है. एशिया कप 2025, 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारत की यह नीति कायम रही थी. यहां तक कि अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम इंडिया नए नो हैंडशेक पॉलिसी अपनाई थी.

यह भी पढ़ें:

हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे

CWG 2026: अकेले बॉक्सिंग में आएंगे 10 गोल्ड मेडल, देखें आज भारत का पूरा शेड्यूल

श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर





Source link

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*