2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब


भुवनेश्वर कुमार 2027 ODI वर्ल्ड कप में नहीं खेलना चाहते हैं. भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज ने खुद यह कहा है कि उनकी मंशा अब टीम इंडिया में वापसी करने की नहीं है और ना ही उन्हें किसी के सामने कुछ साबित करना है. हाल ही में भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए संभावित भारतीय स्क्वाड चुना था, जिसमें उन्होंने भुवनेश्वर की वापसी करवाने की बात कही थी.

भुवनेश्वर कुमार पिछले दोनों IPL सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं. नवंबर 2022 के बाद से उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है. 4 साल बीत चुके हैं, लेकिन 36 वर्षीय भुवनेश्वर का कहना है कि अब उनका लक्ष्य टीम इंडिया में वापसी करना नहीं है और वे सिर्फ क्रिकेट के प्रति प्यार और जुनून के लिए इस खेल से जुड़े हुए हैं.

क्रिकेट से प्यार है, इसलिए खेल रहा हूं

RCB के पॉडकास्ट पर भुवनेश्वर कुमार ने कई विषयों पर बात की. उन्होंने कहा, “मैं IPL और डोमेस्टिक क्रिकेट इसलिए खेल रहा हूं क्योंकि मुझे इस खेल से प्यार है. जब आप युवा दिनों में भारतीय टीम के लिए खेल रहे होते हैं, आप कहते हैं कि आप खेल से प्यार करते हैं. मगर सच कहूं तो ‘जो आपके नियंत्रण में है उसी कॉ नियंत्रित कीजिए’, ‘बहुत ज्यादा मत सोचिए’ और ‘जुनून के लिए खेलना’, मैं ऐसी चीजों को महसूस कर पा रहा हूं.”

टीम इंडिया में वापसी…

भुवनेश्वर कुमार ने साफ तौर पर कहा कि अब उन्हें कुछ हासिल नहीं करना है. उन्होंने कहा, “मैं भारत के लिए खेल चुका हूं और यह ऐसी चीज नहीं है, जिसे मुझे हासिल करना है. मुझे एक और अवसर मिलता है, तो अच्छा होगा, लेकिन मैं पहले भी भारत के लिए खेल चुका हूं. मैं अब जो भी कर रहा हूं वह क्रिकेट के प्रति प्यार के लिए कर रहा हूं. मुझे अनुशासित रहना है.”

यह भी पढ़ें:

तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान



Source link

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*