BO Collection: ‘द ओडिसी’ से ‘बॉर्डर 2’ तक, ‘स्पाइडर मैन’ ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स


Spider Man Brand New Day Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती हैं. इसमें कुछ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो कभी सभी फिल्में अच्छी खासी कमाई कर जाती हैं. ऐसे में इस हफ्ते ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ को रिलीज किया गया और इसने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है. इसने पहले ही दिन 9 बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है. चलिए बताते हैं इसने किन हिंदी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. फिल्म ने पहले दिन साढ़े 10 बजे तक 60.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– फिल्म ने हिंदी में 22 करोड़, इंग्लिश में 32.25 करोड़, कन्नड़ में 0.03 करोड़, मलयालम में 0.07 करोड़, तमिल में 3 करोड़ और तेलुगु में 3.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

यह भी पढ़ें: विजय ने रचा इतिहास, रजनीकांत को पछाड़ बना डाला तमिल का ये बड़ा रिकॉर्ड

‘स्पाइडर मैन’ ने इन 9 फिल्मों को पछाड़ा (कोईमोई के अनुसार)

1. द ओडिसी- 16.07 करोड़
2. धमाल 4- 15.5 करोड़
3. वेलकम टू द जंगल- 19.4 करोड़
4. कॉकटेल 2- 14.1 करोड़
5. भूत बंगला- 18.31 करोड़
6. बॉर्डर 2- 32.1 करोड़
7. करुप्पु- 15.5 करोड़
8. उस्ताद भगत सिंह- 34.75 करोड़
9. दृश्यम 3- 15.85 करोड़

‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल

‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4 फिल्मों का खेल बिगाड़ दिया है. इसमें थलापति विजय की ‘जन नायकन’, ‘द ओडिसी’, ‘धमाल 4’ और ‘भाई तेरा स्टार है’ जैसे फिल्मों के नाम शामिल हैं. हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही इन फिल्मों की छुट्टी कर दी है. इसके आगे सभी की कमाई पर बुरा असर पड़ा है.

यह भी पढ़ें: इस वीक नहीं होंगे बोर, एक्शन से रोमांस-थ्रिलर समेत जियो हॉटस्टार पर देखें साउथ-बॉलीवुड की 7 नई फिल्में

‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ के बारे में

फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ के बारे में बात की जाए तो ये  एक सुपरहीरो फिल्म है. इसका निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है. इसमें टॉम हॉलैंड के साथ ही जेंडाया, मार्क रफालो, साडी सिंक और जॉन बर्नथल जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. फिल्म को भारत में 30 जुलाई को रिलीज किया गया था, इस दुनियाभर में काफी पसंद किया जा रहा है.

बहरहाल, अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात की जाए तो इसकी कहानी पीटर पार्कर के जीवन पर आधारित है. दुनिया इसे भूल चुकी है और वो एक नए और खतरनाक ना दिखने वाले खतरे का सामना करता है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और लोगों के साथ ही क्रिटिक्स ने भी इसे काफी पसंद किया और पॉजिटिव रिव्यू मिला है.



Source link

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*