Fatty liver: अक्सर बहुत से लोगों को फैटी लिवर की बिमारी होती है. लिवर की बीमारी की बात होती है तो ज्यादातर लोग इसे शराब से जोड़ते हैं. लेकिन अब डॉक्टरों का कहना है कि बिना शराब पिए भी लोग फैटी लिवर की समस्या का शिकार हो रहे हैं. आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खाना और कम शारीरिक मेहनत की वजह से लिवर पर असर पड़ रहा है.
फैटी लिवर की समस्या में लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है. शुरुआत में इसके लक्षण आसानी से दिखाई नहीं देते, इसलिए कई लोगों को इसकी जानकारी काफी देर बाद मिलती है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या बढ़ सकती है.
गलत खान-पान बन रहा है बड़ी वजह
आजकल लोग बाहर का खाना, फास्ट फूड और ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजें ज्यादा खाने लगे हैं. इन चीजों में फैट और शुगर ज्यादा होती है, जो लिवर में फैट जमा करने का कारण बन सकती हैं. डॉक्टरों के अनुसार, खाने में हरी सब्जियां, फल, दालें, अनाज और घर का बना खाना शामिल करना चाहिए.
यह भी पढ़े: Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
ज्यादा मीठा पीने से भी बढ़ सकता है खतरा
कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक और ज्यादा मीठे जूस जिसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है. ज्यादा शुगर शरीर में जाकर फैट में बदल सकती है, जिसका असर लिवर पर पड़ता है. इसलिए इन चीजों का सेवन कम करना बेहतर होता है.
कम चलना-फिरना भी नुकसानदायक
आजकल कई लोग घंटों तक बैठकर काम करते हैं और एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते. कम शारीरिक वाले काम न करने की वजह से शरीर में फैट बढ़ सकता है, जिससे फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है. रोज थोड़ा चलना या एक्सरसाइज करना लिवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है.
नींद और तनाव का भी पड़ता है असर
कम नींद और ज्यादा तनाव लेना भी शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं. लगातार तनाव में रहने से साथ ही सही नींद न लेने से शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है, जिसका असर लिवर पर भी पड़ सकता है. इसलिए रोज पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है और तनाव कम करने की कोशिश करना जरूरी है.
बिना सलाह के दवा लेना पड़ सकता है भारी
कई लोग छोटी-छोटी परेशानियों में खुद से दवा लेना शुरू कर देते हैं. ज्यादा दवाओं या सप्लीमेंट्स का गलत इस्तेमाल लिवर पर दबाव डाल सकता है. इसलिए कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.
कैसे रखें लिवर को स्वस्थ?
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी आदतें अपनाना जरूरी है. अच्छा खाना खाएं, रोज एक्सरसाइज करें, मीठी चीजों और फास्ट फूड से दूरी बनाएं उन्हें न खाएं, अच्छी नींद लें और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाते रहें. इससे आप अपना लिवर स्वस्थ रख सकते हैं.
डॉक्टरों का कहना है कि लिवर शरीर का एक जरूरी हिस्सा है और यह खुद को ठीक करने की शक्ति भी रखता है. अगर समय रहते अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव किए जाएं तो फैटी लिवर जैसी समस्या से बचा जा सकता है.
यह भी पढ़े: Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
Leave a Reply