24 कैरेट गोल्ड 144220 पर पहुंचा, चांदी ने थामी रफ्तार, जानें सोने- चांदी का नया भाव


Gold- Silver Price Today 1 August: अगस्त की शुरुआत हो गई है और महीने के पहले ही दिन सोना तेजी पर है. एक तरफ जहां सोने के दाम में उछाल नजर आ रहा है तो वहीं चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है, जबकि कल इसका भाव 1,43,820 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इस हिसाब से 24 कैरेट सोना आज 400 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है. प्रतिशत के लिहाज से देखें तो सोने के भाव में करीब 0.28 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. आइये यहां से 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना और साथ ही चांदी के बारे में भी जानते हैं.

22 कैरेट सोने का कितना है भाव?
सबसे ज्यादा लोग 22 कैरेट की ही ज्वेलरी खरीदते हैं. आज 22 कैरेट सोना भी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. 22 कैरेट गोल्ड में 91.6 फीसदी शुद्ध सोना होता है और बाकी दूसरे धातुओं को मिलाया जाता है, जिससे ये गहने बनाने के लिए ज्यादा मजबूत माना जाता है. 24 कैरेट सोने में आई तेजी के असर से 22 कैरेट सोने के भाव में भी करीब 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली है. आज 22 कैरेट सोने का रेट 1,32,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है. 

जुलाई में भरी सरकार की तिजोरी, पहली बार 2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन

18 कैरेट सोना भी हुआ महंगा?
18 कैरेट सोने की कीमतों में भी आज बढ़त दर्ज की गई है. 18 कैरेट गोल्ड में 75 फीसदी शुद्ध सोना होता है और इसका इस्तेमाल खासतौर पर डिजाइनर ज्वेलरी बनाने में किया जाता है. सोने की कीमतों में आई तेजी का असर 18 कैरेट गोल्ड पर भी पड़ा है और इसके दाम में भी आज हल्की बढ़त देखने को मिली है. आज 18 कैरेट सोने का भाव 1,08,160 रुपए प्रति 10 ग्राम है. 

चांदी के भाव में कितना बदलाव?
सोने के उलट चांदी की कीमतों में आज स्थिरता देखने को मिल रही है. चांदी का भाव आज 23,50,000 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है. कल भी चांदी इसी रेट पर था यानी कल से आज तक चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर महंगा क्यों मिलता है?



Source link

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*